Tuesday, August 31, 2010

दिन कुछ ऐसे गुजारता है कोई

दिन कुछ ऐसे गुजारता है कोई,
जैसे एहसान उतारता है कोई,

आईना देखकर तसल्ली हुई,
हमको इस घर मैं जानता है कोई,

पक गया है शजर पे फल शायद,
फिर से पत्थर उछालता है कोई,

देर से गूंजते हैं सन्नाटे,
जैसे हमको पुकारता है कोई|

मेरे जैसे बन जाओगे

मेरे जैसे बन जाओगे जब इश्क तुम्हें हो जायेगा
दीवारों से टकराओगे जब इश्क तुम्हें हो जायेगा

हर बात गवारा कर लोगे मन्नत भी उतारा कर लोगे
ताबीजें भी बंधवाओगे जब इश्क तुम्हें हो जायेगा

तन्हाई के झूले झूलोगे, हर बात पुरानी भूलोगे
आईने से घबराओगे, जब इश्क तुम्हें हो जायेगा

जब सूरज भी खो जायेगा और चाँद कहीं सो जायेगा
तुम भी घर देर से आओगे जब इश्क तुम्हें हो जायेगा

बेचैनी जब बढ़ जायेगी और याद किसी की आयेगी
तुम मेरी गज़लें गाओगे जब इश्क तुम्हें हो जायेगा

The Secret of Life

There is a difference between feeling gratitude and appreciation for something, and feeling attachment to something. Appreciation and gratitude are states of pure love, while attachment contains fear - fear of losing or not having what you are attached to. When it comes to something you want in your life, appreciation and gratitude attracts, and attachment pushes away. If you are feeling afraid that you will not get what you want, or losing what you have, then you have attachment.

To remove the attachment, keep shifting yourself into a state of appreciation and gratitude, until you can feel that the fear has gone.

Saturday, August 21, 2010

ज़िन्दगी जिंदा है

नई सुबह की आस मे भी ,
हर आम ओ ख़ास में भी,
अनुभव की गर्म रेत पर भी,
रिश्तों की नर्म घास में भी,
तल्खियों की सोच में भी,
प्यार के एहसास में भी,
सूखते फटते खेतों में भी,
चिड़ियों की प्यास में भी,
ज़िन्दगी तब भी जिंदा थी ....
ज़िन्दगी अब भी जिंदा है... ।

देखो तुम जल जाओ न...

भोर की बातें करो पर,

अन्धकार तुम बिसराओ न,

लक्ष्य चोटी का हो मन में,

धरा को भूल जाओ न,

स्वप्न नैनों में बसें पर,

तुम स्वप्न में बस जाओ न,

आग मन में बेशक रहे पर,

देखो तुम जल जाओ न,

Friday, August 20, 2010

Apne Chehre Se Jo Zahir Hain...........

Apne Chehre Se Jo Zahir Hain Chupaye Kaise
Teri Marzi Ke Mutabik Nazar Aaye Kaise

Ghar Sajane Ka Tasavvur To Bohat Baad Ka Hain
Pehle Yeh Tay Ho Ke Is Ghar Ko Bachaye Kaise

Lakh Talware Badhi Aati Ho Gardan Ki Taraf
Sar Jhukana Nahi Aata To Jhukaye Kaise

Keh kaha Aankh Ka Bartaav Badal Deta Hain
Hasne Wale Tujhe Aasoo Nazar Aaye Kaise