धूप में निकलो घटाओं में नहा कर देखो,
ज़िंदगी क्या है किताबों को हटा कर देखो..............,
वो सितारा है चमकने दो यूँ ही आँखों में,
क्या ज़रूरी है उसे जिस्म बनाकर देखो................,
पत्थरों में भी ज़ुबां होती है दिल होते हैं,
अपने घर के दरोदीवार सजा कर देखो............,
फ़ासला नज़रों का धोखा भी तो हो सकता है,
वो मिले या न मिले हाथ बढ़ा कर देखो...............
Tuesday, March 16, 2010
ऐतबार
आदतन तुम ने कर दिए वादे आदतन हम ने ऐतबार किया
तेरी राहों में हर बार रुक कर हम ने अपना ही इन्तज़ार किया
अब ना माँगेंगे ज़िन्दगी या रब ये गुनाह हम ने एक बार किया
No comments:
Post a Comment