Sunday, July 10, 2011

"आदतें भी अजीब होती हैं..."

"आदतें भी अजीब होती हैं..."



यूँ वक़्त बे-वक़्त
आ के घेर लेती हैं
तुम्हारी यादें
के जैसे
तुम्हारी तरह
उन्हें भी आदत हो
मुझे सताने की
छेड़ के रुलाने की
रुला के फिर मनाने की
गुदगुदा के कभी हँसाने की
या कभी ख़ुद ही रूठ जाने की

हम्म... ये आदतें भी ना
सच में अजीब होती हैं...

No comments: